Tuesday, May 7, 2024 at 7:50 PM

अंकिता लोखंडे ने पति विक्की जैन संग कुछ इस तरह सेलिब्रेट की 6 मंथ एनिवर्सरी, देखें तस्वीरें

एक्ट्रेस अंकिता लोखंडे अपने बॉयफ्रेंड और बिजनेसमैन विक्की जैन शादी कर अपना घर बसा चुकी हैं। एक्ट्रेस ने 14 दिसंबर 2021 को मुंबई के एक पांच सितारा होटल में शाही अंदाज में शादी की थी।

पहले तो ये जान लीजिए कि, दिवंगत एक्टर सुशांत सिंह राजपूत से ब्रेकअप के बाद अंकिता लोखंडे को विक्की जैन में अपना प्यार मिला था। कई सालों त​क एक-दूसरे को डेट करने के बाद दोनों ने साल 2021 के अंत में एक-दूजे के साथ जीने-मरने की कसमें खाईं और सात फेरे लेकर हमेशा के लिए एक हो गए।

इस कपल की शादी को पूरे 6 महीने हो चुके हैं। 14 जुलाई 2022 को छह महीने पूरे हो गए हैं। अपने लविंग हसबैंड के साथ दिल के शेप का केक काटती हुई दिख रही हैं।

उनके साथ उनकी फैमिली भी इस मौके को सेलिब्रेट कर रही है। इस पोस्ट को शेयर करते हुए एक्ट्रेस ने कैप्शन में लिखा, ‘हमें 6 महीने मुबारक हो बेबी। इसे इतना खास बनाने के लिए थैंक्यू मेरी फैमिली। लव यू दोस्तों… इसे इतना यादगार बनाने के लिए मेरी प्यारी भाभी को विशेष धन्यवाद।

अपनी शादी के दिन अंकिता लोखंडे ने डिजाइनर मनीष मल्होत्रा के कलेक्शन से एक गोल्डन कलर का भारी लहंगा पहना था। उन्होंने अपनी ज्वेलरी भी हेरिटेज रखी थी और अपने ओवरऑल लुक से वह एक शाही दुल्हन की वाइब्स दे रही थीं।

Check Also

बॉक्स ऑफिस को अलविदा कहने की तैयारी में रुसलान, BMCM-मैदान का भी हाल बेहाल

भारतीय बॉक्स ऑफिस की रौनक इन दिनों थोड़ी फीकी नजर आ रही है। बीते कई …