दिल्ली के कनॉट प्लेस में सुबह-सुबह एक रेस्टोरेंट में आग लग गई। हादसे की वजह से मौके पर अफरा-तफरी मच गई. घटना की सूचना मिलते ही दमकल विभाग की छह गाड़ियां मौके पर पहुंची।

दमकल अधिकारियों के अनुसार, कनॉट प्लेस के बाहरी सर्कल में हाई फाई रेस्तरां में आग लगने की सूचना सुबह 5.32 बजे मिली।उन्होंने बताया कि दमकल की छह गाड़ियां मौके पर भेजी गईं और सुबह करीब 6.35 बजे आग पर काबू पा लिया गया। उन्होंने बताया कि अब तक किसी के हताहत होने की खबर नहीं है।

हादसे में अभी तक किसी के हताहत होने की कोई खबर नहीं है। दमकल विभाग के अनुसार आग पर एक घंटे के भीतर काबू पा लिया गया। विभाग के कर्मचारी आग पर नियंत्रण के बाद कूलिंग ऑफ करने में जुट गए। आग लगने के कारणों का अभी तक पता नहीं चल पाया है।

आग लगने की घटना सुबह करीब साढ़े 5 बजे हुई. इस वजह से रेस्टोरेंट का स्टाफ नहीं था. सिर्फ गार्ड्स मौजूद थे. उन्होंने देखा कि रेस्टोरेंट में आग लगी है, तो उन्होंने फायर ब्रिगेड को फोन किया. मौके पर तुरंत 6 दमकलों ने पहुंचकर आग पर काबू पा लिया है.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *