राष्ट्रपति चुनाव को लेकर NDA की उम्मीदवार बनाई गईं द्रोपदी मुर्मू पर एक कांग्रेस नेता के बयान के बाद बवाल शुरू हो गया है. बुधवार को कांग्रेस नेता अजय कुमार ने एनडीए की राष्ट्रपति पद की उम्मीदवार द्रौपदी मुर्मू पर टिप्पणी करके नए विवाद को जन्म दे दिया है।

कांगेस नेता ने कहा कि द्रौपदी मुर्मू शालीन हैं। वह देश की बुरी विचारधारा का प्रतिनिधित्व कर रही हैं। अजय कुमार ने कहा, हमें उन्हें आदिवासियों के प्रतीक के रूप में नहीं देखना चाहिए।

कांग्रेस नेता अजय कुमार ने उन्हें लेकर कहा था कि द्रौपदी मुर्मू ‘देश की एक बुरी विचारधारा’ का प्रतिनिधत्व करती हैं.अजय कुमार ने आगे कहा था कि उन्हें (द्रौपदी मुर्मू) को आदिवासियों का प्रतीक नहीं बनाना चाहिए.

कांग्रेस नेता ने एजेंसी से बात करते हुए कहा कि अनुसूचित जातियों की हालत ‘बदतर’ हो गई है. कांग्रेस के नेतृत्व वाले UPA गठबंधन की तरफ से पूर्व केंद्रीय मंत्री यशवंत सिन्हा को मैदान में उतारा गया है.

कांग्रेस नेता ने यशवंत सिन्हा को राष्ट्रपति पद के लिए सबसे अच्छा उम्मीदवार बताया है। उन्होंने कहा, वह अच्छे व्यक्ति हैं।अजय कुमार ने कहा कि यशवंत सिन्हा एक अच्छे उम्मीदवार हैं. द्रौपदी मुर्मू एक सभ्य व्यक्ति हैं, लेकिन वह भारत के एक बहुत ही बुरे पक्ष का प्रतिनिधित्व करती हैं.

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *