उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ के कैसरबाग इलाके के बंगाली टोला में एक बुजुर्ग महिला को उसी के पालतू पिटबुल डॉगी ने नोच-नोचकर मार डाला. करीब डेढ़ घंटे तक डॉगी बुजुर्ग महिला को नोचता रहा.सुशीला छत पर दोनों श्वानों को टहला रही थीं।

इस दौरान अचानक से पिटबुल ने सुशीला पर हमला कर पेट, सिर, चेहरा, पैर और हाथ में कई जगह नोंच लिया। इससे वह गंभीर रूप से घायल हो गईं। जिस समय यह घटना हुई, उस दौरान सुशीला के घर में केवल नौकरानी ही थी।उनकी चीख-पुकार सुनकर पड़ोसी पहुंचे लेकिन घर अंदर से लॉक होने की वजह से कोई कुछ नहीं कर पाया.

गंभीर रूप से घायल सुशीला त्रिपाठी (78) को बलरामपुर अस्पताल ले जाय गया. जहां इलाज के दौरान उनकी मौत गई. सुशीला की चीख सुनकर वह छत पर पहुंची तो उन्हें खून से लथपथ देख शोर मचाया।

सूचना पर सुशीला का बेटा अमित भी आ गया। आनन-फानन उन्हें ट्रॉमा सेंटर ले गए, जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया।बंगाली टोला निवासी सुशीला त्रिपाठी(78) के पति की मौत काफी समय पहले हो गई थी.घर में सुशीला अपने जिम ट्रेनर बेटे अमित और नौकरानी के साथ रहती थीं.

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *