एक विलेन फ्रेंचाइजी की नई फिल्म ‘एक विलेन रिटर्न्स’ का ट्रेलर दर्शकों को खूब पसंद आ रहा है। दर्शकों के उत्साह को देखते हुए आज इस फिल्म का पहला गाना ‘गलियां रिटर्न्स’ यू ट्यूब पर रीलीज़ कर दिया गया है।पिछली फिल्म की कहानी और इसकी स्टार कास्ट की दमदार अदाकारी से प्रभावित हुए दर्शक पिछले आठ साल से पर्दे पर इसकी वापसी का इंतजार कर रहे थे।

पहली फिल्म का म्युज़िक काफी हिट हुआ था, इसलिए मेकर्स ने इस गाने को दुबारा नए अंदाज़र में क्रिएट किया है। टी सीरीज़ द्वार रिलीज़ किए गए इस गाने को ऑडियंस काफ़ी पसंद कर रही है।  पहले पार्ट का गाना ‘गलियां’ भी उन्हें जल्द ही सुनाई देगा।

मेकर्स ने फैंस की इच्छा पूरी करते हुए आज फिल्म का पहला गाना ‘गलियां रिटर्न्स’ रिलीज कर दिया है। ट्रेलर की तरह ही लोग फिल्म के गाने को भी खूब पसंद कर रहे हैं, जिसके चलते गाना सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है।

गाने में अर्जुन कपूर, तारा सुतारिया, दिशा पाटनी और जॉन अब्राहम को फीचर किया गया है। गाने में अर्जुन-तारा की सिज़लिंग केमेस्ट्री देखते ही बनती है वहीं दूसरी ओर दिशा और जॉन की फ्रेश पेयरिंग भी कमाल की लग रही है।

चारों किरदारों में कौन विलेन है और कौन हीरो ये 29 जुलाई को फिल्म देखने के बाद ही पता चलेगा। एक विलेन रिटर्न्स सस्पेंस और थ्रिलर से भरपूर एक एक्शन फिल्म है। अर्जुन कपूर, जॉन अब्राहम,तारा सुतारिया और दिशा पाटनी मुख्य भूमिका में हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *