रामनगरी अयोध्या में राम की पैड़ी पर स्नान करते हुए दंपति के रोमांस का वीडियो कुछ दिनों पहल जमकर वायरल हुआ था। यह मामला अभी शांत नहीं हुआ थी कि राम की पैड़ी का एक और वीडियो वायरल हो रहा है।अब एक नया मामला सामने आया है जिसमे  युवक के खिलाफ सख्त कार्रवाई करते हुए यातायात पुलिस ने उस पर आठ हजार रुपये का जुर्माना लगा दिया गया है।

एसएसपी प्रशांत वर्मा ने कहा कि मामले में लापरवाह पुलिसकर्मियों पर भी कार्रवाई होगी।स्टंट करने वाला युवक लाल चंद निवासी रामपुर पुवारी थाना महाराजगंज का रहने वाला है। इसके एक युवक सरयू नदी में बाइक से स्टंट कर रहा है। वीडियो में देखा जा सकता है कि राम की पैड़ी में लोग स्नान कर रहे हैं और एक युवक नदी में बाइक चला रहा है वह भी सिर्फ अंडरवियर में है।

यहां सरयू घाट पर अक्सर लोगों के डूबने की भी घटनाएं होती रहती हैं। लोगों की इन हरकतों की वजह से प्रशासन पर भी सवाल उठने लगे हैं।युवक द्वारा नियमों की धज्जियां उड़ाते हुए साफ देखा जा सकता है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *