बॉलीवुड एक्ट्रेस सोनाली बेंद्रे कई सालो से एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री का हिस्सा है। ऐसे वो इंडस्ट्री के ऐसे राज़ जानती है अंडरवर्ल्ड से कनेक्शन के बारे में बात की है सोनाली ने खुलासा करते हुए बताया कि उन्हें कई फिल्मों से सिर्फ इसलिए हाथ धोना पड़ा, उन्होंने यह भी बताया कि उनके पति गोल्डी बहल ने इस दौरान उनकी खूब मदद की थी

कुछ साल पहले उन्हें अपने कैंसर का पता चला था जिसकी वजह से उन्होंने फिल्मों से दूरी बना ली थी। कैंसर को मात देने के बाद एक बार फिर से सोनाली काम पर लौट आई हैं।

सोनाली ने कहा- ’90 के दशक में डायरेक्टर और प्रोड्यूसर अंडरवर्ल्ड के दबाव में रहते हुए काम करते थे उस समय कई फिल्मों में गैर-कानूनी तरीके से पैसा लगाया जाता था अगर इस मामले में सिनेमा जगत के लोग उनका साथ न दें तो उनको काम कभी नहीं मिलता था.

वह कहती हैं, ‘फिल्मों में कई लोग वैध तरीके से पैसे लगा रहे थे फिल्म इंडस्ट्री को आधिकारिक इंडस्ट्री का दर्जा नहीं मिला था। बहुत सी अनियमितताएं थीं और बैंक आपको लोन नहीं देते थे। वहां एक सीमा थी।’

सोनाली ने आगे बताया- ‘मैं खुद को हमेशा उन फिल्मों से दूर रखने की कोशिश करती थी जिसमें अंडरवर्ल्ड का पैसा लगा होता था और इस काम में गोल्डी ने मेरा साथ दिया था अंडरवर्ल्ड की वजह से मुझे कई फिल्मों को छोड़ना पड़ा था मेरे साथ ऐसा कई बार हुआ है”

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *