साउथ की सुपरस्टार नयनतारा हाल ही में दुल्हन बनी हैं। उनकी शादी की तस्वीरें कई दिनों तक सोशल मीडिया पर छाई रहीं। नयनतारा की शादी में रजनीकांत से लेकर शाहरुख तक पहुंचे थे।कपल इन दिनों थाइलैंड में हनीमून एंजॉय कर रहा है।

नयनतारा ने लॉन्गटाइम ब्वॉयफ्रेंड और निर्देशक विग्नेश शिवान के साथ शादी की है। तस्वीरों में नयनतारा व्हाइट टॉप और डेनिम जींस में नजर आ रही है। लाइट मेकअप और पोनी से एक्ट्रेस ने अपने लुक को कम्पलीट किया हुआ है। इस लुक में नयनतारा स्टाइलिश लग रही है।

 

वहीं विग्नेश ऑफ व्हाइट शर्ट और क्रीम पैंट में दिखाई दे रहे हैं। दोनों सेल्फी लेते हुए नजर आ रहे हैं। नयनतारा और विग्नेश एक-साथ खूब जच रहे हैं। दोनों में जबरदस्त बॉन्डिंग देखने को मिल रही है। विग्नेश की इन तस्वीरों पर फैन्स खूब प्यार लुटा रहे हैं। एक्ट्रेस काजल अग्रवाल ने पोस्ट पर लाइक किया है। एक फैन ने कहा, ‘लव यू लेडी सुपरस्टार।’

एक यूजर ने पूछा, ‘वह अच्छी फोटोग्राफर हैं?’ एक ने कहा, ‘हमेशा खुश रहिए।’ फैंस इन तस्वीरों को खूब लाइक कर रहे हैं।काम की बात करें तो नयनतारा बहुत जल्द फिल्म ‘जवान’ में नजर आने वाली है। इसके अलावा एक्ट्रेस फिल्म ‘गॉडफादर’ में भी नजर आएगी.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *