फेमस टीवी एक्ट्रेस निया शर्मा  टॉप एक्ट्रेस में से एक हैं औऱ इसके साथ वह सोशल मीडिया पर अपनी बोल्डनेस की वजह से जानी जाती हैं, उन्होंने कई हिट सीरियल्स दिए हैं.बॉलीवुड बबल को दिये इंटरव्यू में निया शर्मा कहती हैं, ‘हम वो लोग नहीं हैं जो खुद से ब्रेक लेंगे. मैं अभी भी एक भिखारी हूं, जिसे काम चाहिए, जिसे पैसा चाहिए. मैं कभी नहीं कह सकती कि मुझे ब्रेक चाहिए.’

वैसे तो निया ने कई सारे टीवी शो से लोगों का दिल जीता है लेकिन अगर आफको याद हो तो निया को आखिरी बार साल 2020 में किसी शो में या फिर छोटे पर्दे पर किसी खास रोल में देखा गया था.  इस वक्त निया के पास कुछ सालों तक बहुत कम काम था या यूं कहे कि काम ही नही थी और इसका कारण था कोरोना. आगे बात करते हुए निया कहती हैं कि उन्हें एक अच्छे प्रोजेक्ट की तलाश है. इसके लिये उन्हें चाहें कितना ही इंतजार क्यों ना करना पड़े. एक्ट्रेस ने कहा, ‘कभी आपका ये इंतजार 6 महीने का होता है, तो कभी चार साल लग जाते हैं. ये दुखी करने वाली बात है. मुझे कभी-कभी बहुत बुरा लगता है.’

पूरी दुनिया में कोरोना की मार चल रही है और इस वक्त तीसरी लहर ने सबको फिर से मुसीबत में ड़ाल दिया है. ऐसे में निया ने खुद बताया है कि उन्हें सालों तक कुछ काम नहीं मिला और कोरोना में वो बेकार घर पर बैठी रहती थी,

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *