शाहिद कपूर स्क्रीन पर एक सॉलिड एक्टर तो हैं ही.इस हफ्ते शाहिद अपनी फैमिली के साथ स्विटजरलैंड में छुट्टियां मना रहे हैं. मीरा ने सोशल मीडिया पर कुछ नए फोटोज शेयर किए हैं जो इस बात का प्रूफ हैं कि ये फैमिली वेकेशन पर खूब मजे कर रही है.फैमिली के लिए इनके प्यार की एक झलक मीरा राजपूत के जरिए शेयर की गई तस्वीर में साफ नजर आ रहा है। फोटो को फैन्स भी काफी पसंद कर रहे हैं।

मीरा राजपूत ने इंस्टाग्राम पर एक बेहद प्यारा फोटो शेयर किया है, जिसमें उनके साथ शाहिद और उनके दोनों बच्चे मीशा व जैन नजर आ रहे हैं। सभी इस तस्वीर में बहुत खुश दिखाई दे रहे हैं।इन तस्वीरों में शाहिद-मीरा के साथ उनके दोनों बच्चे- बेटी मीशा और बेटा जैन भी हैं. मीरा की फोटोज में सभी समंदर किनारे लहरों से छई-छपा-छई कर रहे हैं.

शाहिद कपूर वाइट टीशर्ट और पैंट्स में हैं, उन्होंने अपने एक तरफ जैन को पकड़ा हुआ है. शाहिद एंड फैमिली समंदर किनारे खड़े, पैरों पर आ रही लहरों से खेलते हुए दिख रहे हैं. मीरा ने अपनी इंस्टा स्टोरीज पर बर्नीना एक्सप्रेस की ट्रेन राइड से भी कुछ फोटोज शेयर किए हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *