यूपी के पीलीभीत जिले में गुरुवार सुबह हुए भीषण सड़क हादसे में 10 लोगों की मौत हो गई, जबकि 7 अन्य घायल हो गए. हादसा थाना गजरौला के पूरनपुर हाईवे पर हुआ, जब तेज रफ़्तार पिकअप गाडी पेड़ से टकरा गई.पीलीभीत के गजरौला थाना इलाके में एक तेज रफ्तार पिकअप पेड़ से टकराने के बाद हाईवे पर पलट गई।

सुबह करीब चार बजे यह भीषण हादसा हुआ। बताया जा रहा है कि हरिद्वार से गंगा स्नान करने के बाद बुधवार को शाम पांच बजे गोला के लिए वापस लौट रहे श्रद्धालुओं से भरी टाटा एस गाड़ी पेड़ से टकरा गई। घायलों ने बताया कि ड्राइवर को झपकी आने से यह हादसा हुआ है।

ड्राइवर को झपकी आने की वजह से यह हादसा हुआ. हादसे की सूचना पर पहुंची पुलिस ने मृतकों के शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेजा, जबकि घायलों को इलाज के लिए नजदीकी अस्पताल भेजा गया है. जिलाधिकारी पुलकित खरे, पुलिस अधीक्षक दिनेश कुमार पी. घटना की जानकारी मिलते ही जिला अस्पताल पहुंचे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *