टेलिकॉम कंपनी Jio, Airtel, Vi और BSNL अपने यूजर्स को एक से बढ़कर एक प्लान्स उपलब्ध करा रही हैं। कम कीमत में ज्यादा बेनिफिट वाले प्लान्स यूजर्स को अपनी तरफ आकर्षित करते हैं। हर महीने या हर तीन महीने पर रिचार्ज कराना एक झंझट का काम होता है.

ऐसे में, हम आपको एक ऐसे रिचार्ज प्लान के बारे में बताने जा रहे हैं जिसे एक बार खरीदकर आपको जीवनभर के लिए दोबारा रिचार्ज प्लान नहीं खरीदना पड़ेगा.इन सभी में Jio सबसे आगे रहता है लेकिन अब Jio को भी मात देने के लिए MTNL का एक नया प्लान आ गया है। वैसे तो कंपनी इस प्लान को काफी समय से ऑफर कर रही है लेकिन कई यूजर्स इसके बारे में नहीं जानते होंगे। इस प्लान की कीमत 225 रुपये है और इसमें लाइफटाइम वैधता दी जा रही है।

आइए जानते हैं कि एमटीएनएल (MTNL) के इस प्लान की खासियत क्या है. 225 रुपये का यह प्लान एक वन-टाइम चार्ज प्लान है. आपको वीडियो कॉलिंग के लिए भी न्यूनतम 0.60 रुपये प्रति मिनट की दर से चार्ज देना होगा।

रोमिंग के दौरान लोकल आउटगोइंग कॉल के लिए आपको 0.80 रुपये और वीडियो आउटगोइंग कॉल के लिए 375 पैसा प्रति मिनट की दर से चार्ज देना होगा।इस प्लान की खासियत यह है कि ये सिम, अकाउंट और टैरिफ की लाइफटाइम वैलिडिटी  के साथ आता है.  इसमें आपको कॉलिंग के लिए 100 मिनट दिए जा रहे हैं लेकिन कॉलिंग के लिए आपको खर्चा करना होगा.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *