बलात्कार मामले में जेल में बंद डेरा सच्चा सौदा प्रमुख गुरमीत राम रहीम सिंह को एक महीने की पैरोल मिल गई है। राम रहीम सिंह 2017 में बलात्कार के मामलों में दोषी ठहराए जाने के बाद से हरियाणा के रोहतक की जेल में बंद है।डेरा प्रमुख यूपी के बागपत स्थित बरनावा डेरा में पहुंच चुका है।उसके साथ हनीप्रीत भी है। गुरमीत राम रहीम को दुष्कर्म के मामले में वर्ष 2017 में सजा सुनाई गई थी।

पिछले साल राम रहीम को हत्या के एक मामले में उम्रकैद की सजा सुनाई गई थी। वर्तमान में वह रोहतक की सुनारिया जेल में बंद है। गुरमीत राम रहीम को इस साल के शुरुआत में 21 दिन की फरलो मिली थी।

दुष्कर्म और हत्या के मामले में उम्रकैद की सजा काट रहे डेरा सच्चा सौदा प्रमुख गुरमीत राम रहीम ने एक महीने का पैरोल मांगा था। पैरोल मिलने के बाद उनका नया ठिकाना बागपत के बरनावा का आश्रम होगा।

रोहतक जेल के एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने बताया कि ‘‘राम रहीम को एक महीने की पैरोल मिली है और वह शुक्रवार को जेल से बाहर आएगा।’’ इससे पहले फरवरी में डेरा प्रमुख को तीन सप्ताह की छुट्टी दी गई थी। पुलिस और प्रशासन ने अपनी रिपोर्ट शासन को भेज दी है। न्यायमूर्ति राज मोहन सिंह की अदालत ने पटियाला निवासी एक व्यक्ति द्वारा दायर उस याचिका का निपटारा किया, जिसमें फरवरी में गुरमीत राम रहीम सिंह को दी गई फरलो को चुनौती दी गई थी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *