बॉलीवुड एक्ट्रेस अनुष्का शर्मा  और भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान विराट कोहली  हमेशा ही किसी न किसी कारण खबरों में छाए रहते हैं. दोनों को एक साथ देखने के लिए लोग बेताब रहते हैं.छुट्टियों पर उनके साथ गईं पत्नी अनुष्का शर्मा भी वापस लौट आई हैं.

बीते दिनों विराट और अनुष्का की छुट्टियों के डेस्टिनेशन से सामने आई कई तस्वीरें चर्चा में रहीं. उन तस्वीरों को देखकर दावा तो नहीं किया जा सका कि क्रिकेट और बॉलीवुड के मेल से बनी ये जोड़ी आखिर घूमने कहां गई थी. पर, ये कयास जरूर लगे कि इनका डेस्टिनेशन मालदीव रहा होगा. बहरहाल, जगह जो भी थी वो लग रही थी बड़ी खूबसूरत.

अनुष्का-विराट अपनी बेटी वामिका के साथ मलादीव से छुट्टियां मनाकर मुंबई वापस आ गए हैं. हालांकि वहां से लौटने के बाद ये कपल सीधा कोकिलाबेन हॉस्पिटल पहुंचा. अब इस खबर के सामने आते ही फैंस काफी परेशान हो गए हैं.पैपराजी विरल भयानी ने अपने सोशल मीडिया पर विराट और अनुष्का के मुंबई पहुंचने के बाद की तस्वीरें अपने कैमरे में कैद कर शेयर की हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *