आमतौर पर प्याज का सेवन हम अपने घरों में सलाद के रूप में और विभिन्न प्रकार के पकवानों को बनाने तथा सब्जी में तड़का लगाने के लिए भी प्याज का इस्तेमाल जरूर किया जाता है। प्याज किसी भी खाने की जान होती है।

लेकिन जूस के रूप में यदि प्याज का सेवन किया जाए तो यह हमें बहुत गजब के फायदे पहुंचा सकती है। प्याज के रस में विटामिन A, B6, C और E के अलावा सल्फर, क्रोमियम, सोडियम, पोटैशियम, आयरन, डायटरी फाइबर जैसे ढेरों न्यूट्रिएंट्स होते हैं।

– बालों के झड़ने से निजात पाने के लिए बालों की जड़ों में प्‍याज का रस लगाना चाहिए।

– प्याज के रस की कुछ बूंदे कान में डालने से कान के दर्द में आराम म‍िलता है। दर्द होने पर रूई की सहायता से प्‍याज के रस की कुछ बूंदों को कान में डालने की सलाह दी जाती है।

– अगर किसी को नींद न आने की बीमारी है तो प्‍याज खाने से जरूर फायदा मिलेगा।

– प्‍याज खाने से दांत और मुंह के दर्द से भी राहत मिलती है।

– पीरियड के टाइम होने वाली समस्याओं से निजात पाने में प्याज बहुत असरदार है। पीरियड शुरू होने से पहले कच्चा प्याज खाने से फायदा होता है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *