सुपरस्टार अक्षय कुमार और मानुषी छिल्लर की फिल्म ‘सम्राट पृथ्वीराज’ आज सिनेमाघरों में रिलीज हो चुकी है. यह फिल्म मानुषी छिल्लर के लिए बहुत खास है, क्योकि यह फिल्म उनकी बॉलीवुड डेब्यू है. फिल्म में अक्षय और मानुषी के अलावा संजय दत्त और सोनू सूद ने भी अहम भूमिका में हैं।

मानुषी नंगे पैर अपने माता-पिता के साथ सिद्धीविनायक मंदिर पहुंची है। एक्ट्रेस माता-पिता के साथ गणपति महाराज के दर्शन करती हुई दिखाई दे रही है। तस्वीरें शेयर करते हुए मानुषी ने लिखा- गणपति बप्पा मोरेया ♥️ फैंस इन तस्वीरों को खूब लाइक कर रहे हैं।

वहीं फिल्म के अहम किरदारों में संजय दत्त ‘काका कन्ह’ के किरदार में, सोनू सूद राजकवि चंद बरदाई और आशुतोष राणा जयचंद के किरदार में है. आदित्य चोपड़ा निर्मित इस फिल्म का निर्देशन चंद्रप्रकाश द्विवेदी किया है.फिल्म में अक्षय कुमार महान सम्राट पृथ्वीराज चौहान का किरदार निभाया है। डॉ. चंद्रप्रकाश द्विवेदी ने इस फिल्म को डायरेक्ट किया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *