अभी तक आप साइकिलिंग करके वजन घटाने की बात ही जानते होंगे ,पर क्या आप ये जानते हैं कि साइकिलिंग करके अपना Mind Stress भी दूर कर सकते हैं। साइकिलिंग द्वारा आप डिप्रेशन में जाने से भी बच सकते हैं।

साइकिलिंग ऐरोबिक एक्सर्साइज है जिसके कई फायदे हैं। इससे दिल के रोगों का खतरा कम होता है। साईकल चलाने से सिरोटोनिन, डोपामाइन व फेनिलइथिलामीन जैसे रसायनों का दिमाग में उत्पादन बढ़ता है, जिससे आप खुशी महसूस करते हैं और तनाव दूर होता है।

  • डायबीटीज के रोगियों को साईकल चलाने से पहले पर्याप्त मात्रा में पानी पीना चाहिए।
  • टाइप-1 डायबीटीज के रोगी यदि 1 घंटे से ज्यादा साईकल चलाते हैं तो उन्हें कुछ कार्बोहाइड्रेट युक्त आहार साथ में रखना चाहिए।
  • डायबीटीज वाले मरीज यदि नियमित तौर पर लंबी दूरी साईकल से तय करते हैं तो उन्हें एक्सर्साइज से पहले व बाद में ब्लड शुगर की जांच करानी चाहिए। यह जांच फिंगर स्टिक स्टाइल ब्लड ग्लूकोज मीटर से हो सकती है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *