कानपुर के बिल्हौर थाने में तैनात सिपाही की गला रेत कर हत्या कर दी गई. गुरुवार सुबह साथी सिपाही कमरे में पहुंचा तो खून से लथपथ शव मिला.सिपाही का रक्तरंजित शव बेड पर पड़ा मिला।

हत्याकांड की जानकारी मिलते ही बिल्हौर थाना प्रभारी, एसपी आउटर और सीओ बिल्हौर भी मौके पर जांच करने पहुंचे।किसी ने धारदार हथियार से गर्दन रेतकर उसकी हत्या कर दी थी।

उसने घटना की सूचना तुरंत पुलिस को दी. इसके बाद बिल्हौर थाने की पुलिस, एसपी आउटर, सीओ और फोरेंसिक टीम मौके पर पहुंच गए. पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है.  मृतक सिपाही के घर वालों को भी सूचना दी है.

बिल्हौर थाना प्रभारी ने हत्याकांड की जानकारी दीपक के परिजनों और उच्च अफसरों को दी। एसपी आउटर ने बताया कि हत्याकांड की जांच की जा रही है। प्राथमिक जांच में किसी नजदीकी के हत्याकांड में शामिल होने की आशंका है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *