बॉलीवुड अभिनेता आर माधवन अपनी बेहतरीन अदाकारी और शानदार लुक्स के लिए अपने फैंस के बीच काफी मशहूर हैं।तमिल सिनेमा में अभिनेता की छवि चॉकलेटी बॉय वाली है।

मणिरत्नम की रोमांटिक ड्रामा फिल्म ‘अलैपायुथे’ से अपने करियर की शुरुआत करते हुए माधवन ने अपने करियर में अब तक कई बेहतरीन और हिट फिल्में दी हैं। अपने लंबे फिल्म करियर के दौरान एक्टर ने ना सिर्फ कई फिल्में की, बल्कि इन फिल्मों के साथ लुक्स में बदलाव किया है। आर माधवन एक ऐसे अभिनेता हैं जो कि साउथ में जितना ज्यादा मश्हूर हैं उतना ही फेमस वह हिंदी सिनेमा में भी हैं।

1998 में अपने अभिनय की शुरुआत करने वाले अभिनेता ने लाखों प्रशंसकों के दिलों पर राज किया है। एक जून 1970 में जन्मे अभिनेता आर माधवन इस आज अपना 52वां जन्मदिन मना रहे हैं।

बॉलीवुड एक्टर आमिर खान की फिल्म ‘3 इडियट्स’ आज भी लोग देखना बेहद पसंद करते हैं। फिल्म में देश की शिक्षा प्रणाली की सच्चाई और दोस्ती की अद्भुत कहानी दिखाई गई थी। इस फिल्म में आर माधवन ने फरहान कुरैशी की भूमिका निभाई थी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *