बॉलीवुड की ‘देसी गर्ल’ प्रियंका चोपड़ा ने कांस फिल्म फेस्टिवल 2022 के सभी विनर्स को दिल से बधाई दी है.  एक्ट्रेस ने सोशल मीडिया पर कुछ पोस्ट डाले है.  देसी गर्ल ने कान्स फिल्म फेस्टिवल 2022 के सभी विजेताओं को बधाई देते हुए इंस्टाग्राम पर एक नोट साझा किया. प्रियंका का पोस्ट वायरल हो चुका है. लोग उनके पोस्ट पर प्रतिक्रिया दे रहे हैं.प्रियंका चोपड़ा के यह सभी पोस्ट जमकर वायरल हो रहे हैं और उनके फैंस लाइक कर रहे हैं.

प्रियंका ने अपने पोस्ट में लिखा है- ”कान्स फिल्म फेस्टिवल 2022. कान्स फिल्म फेस्टिवल 2022 के सभी विजेताओं को बधाई. एशिया की सभी शक्तिशाली प्रतिभाओं को मान्यता मिलना विशेष रूप से खुशी की बात है.”  उन्होंने अपने इंस्टाग्राम स्टोरी पर एशिया की फिल्मों, निर्माताओं, अभिनेताओं की कुछ तस्वीरें साझा कीं, जिन्हें कान्स 2022 में पहचान मिली.

प्रियंका चोपड़ा शादी और बेटी होने के बाद से अभी अपने काम और सोशल मीडिया पर खूब एक्टिव रहती हैं. प्रियंका चोपड़ा आए दिन अपनी विदेशी ससुराल से अपना हाल बयां करती रहती हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *