तेलंगाना के श्रम मंत्री एम. मल्ला रेड्डी उस समय बाल-बाल बचे, जब उनके काफिले पर घाटकेसर में एक जनसभा के दौरान कुछ लोगों ने हमला कर दिया।यह हमला उस वक्त हुए जब मल्ला रेड्डी एक सभा को संबोधित करने के बाद पुलिस की सुरक्षा में वापस लौट रहे थे।

एक अराजनीतिक सामुदायिक बैठक में जा रहे मंत्री के काफिले पर जूते, पत्थर और कुर्सियां ​​फेंकी गईं, जिसके चलते अचानक उन्हें बैठक छोड़नी पड़ी।मंत्री को ‘रेड्डी सिम्हा गर्जना’ की बैठक में कुछ प्रतिभागियों के गुस्से का उस समय सामना करना पड़ा जब उन्होंने तेलंगाना राष्ट्र समिति (टीआरएस) सरकार और मुख्यमंत्री के चंद्रशेखर राव की प्रशंसा की।

बताया जा रहा है कि तेलंगाना मंत्री ने रविवार को घाटकेसर में एक सार्वजनिक सभा में भाग लिया था। यह कार्यक्रम गैर राजनीतिक संगठन रेड्डी जागृति द्वारा आयोजित किया गया था। इस दौरान रेड्डी ने राज्य के मुख्यमंत्री के चंद्रशेखर राव की तारीफ करना शुरू की दी, जिससे वहां मौजूद लोग नाराज हो गए और ‘मल्ला रेड्डी डाउन डाउन’ के नारे लगाने शुरू कर दिए।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *