फ्रांस में इस समय सिनेमा का सबसे बड़ा फिल्मी इवेंट कान फिल्म फेस्टिवल चल रहा है।  इस फेस्टिवल में शामिल हुए देश-दुनिया की जाने-माने हस्तियों ने शिरकत की है।दीपिका को इस लुक में फैंस देखकर मर-मिटे. उन्होंने जो पर्ल नेकलेस पहना है, सबका ध्यान उसपर अटक गया.

दीपिका पादुकोण की इस खूबसूरत साड़ी को डिजाइनर अबु जानी-संदीप खोसला ने डिजाइन किया है. तसवीरों के साथ कैप्शन में उन्होंने व्हाइट हर्ट बनाया.

बॉलीवुड एक्ट्रेस दीपिका पादुकोण इस  बार बतौर ज्यूरी मेंबर कान में सेवा दे रही हैं और साथ ही हर दिन रेड कार्पेट पर अपने लुक से भी खूब वाह वाही बटोर रही हैं।  अब एक बार फिर इसी क्रम में कान फेस्टिवल से दीपिका का रॉयल लुक सामने आया है।

अब तक कान फिल्म फेस्टिवल में दीपिका के ट्रेडिशनल से लेकर वेस्टर्न और इंडो वेस्टर्न हर तरह के लुक सामने आ चुके हैं। कई को लेकर दीपिका को तारीफें मिली वहीं कई को लेकर उन्हें ट्रोल भी होना पड़ा।

कान्स के समापन समारोह में एक्ट्रेस ने अपने गॉर्जियस लुक से लोगों का दिल जीत लिया. एक्ट्रेस ने अबू जानी-संदीप खोसला द्वारा एक रफल सफेद साड़ी में दिखाई दी थीं और सबकी निगाहें दीपिका पादुकोण  पर ही टिक गईं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *