बॉलिवुड के ‘पठान’ शाहरुख खान के आलीशान घर ‘मन्नत’ के बाहर लगी नई नेम प्लेट कथिततौर पर गायब हो गई है। गौरी खान और शाहरुख खान ने अपने घर की नेम प्लेट बदली थी।अब खबर ये आ रही हैं की शाहरुख की टीम ने अस्थायी तौर पर नेमप्लेट को हटा दिया है। इसका  कारण यह है कि इसका एक हीरा नीचे गिर गया।

शाहरुख खान  के घर के बाहर लगी ये नेम प्लेट नहीं है। मन्नत नाम की ये चमचमाती नेम प्लेट जिसकी कीमत 25 लाख रुपये बताई जा रही थी। फिलहाल किंग खान के घर के बाहर नजर नहीं आ रही है। स नेमप्लेट को घर के गार्डन में रखा गया है और इसकी मरम्मत के बाद फिर से मन्नत के बाहर लगा दिया जाएगा।

ढेरों फैंस से लेकर टूरिस्ट मुंबई में शाहरुख खान के घर की एक झलक देखने पहुंचते है ईद के मौके पर शाहरुख की एक झलक पाने के लिए फैंस मन्नत के बाहर उमड़े थे। शाहरुख ने भी फैंस को निराश नहीं किया और वह हमेशा की तरह अपनी बालकनी में आए और फैंस का अभिवादन किया।ऐसे में कई फैन ने नोटिस किया कि शाहरुख खान के मन्नत के बाहर से नेमप्लेट गायब है। कई यूजर्स पोस्ट कर रहे हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *