बीती रात फिल्म निर्माता और निर्देशक करण जौहर ने बड़ी धूमधाम से अपना 50वां का बर्थडे सेलिब्रेट किया।ड्रेसिंग सेंस से सबका ध्यान खींचने वाली मलाइका अरोड़ा, फिर अपने अजीबो-गरीब फैशन सेंस की वजह से नेटिजन्स के निशाने पर आ गईं।

उन्होंने इस पार्टी में ऐसी ड्रेस पहनी हुई थी कि लोग उन्हें सोशल मीडिया पर बुरी तरह से ट्रोल करने लगे।करण की इस बर्थडे पार्टी में बॉलीवुड के लगभग सभी सितारों ने शिरकत की।

पार्टी में सबसे ज्यादा अगर किसी की नजर लोगों पर गई तो वो थीं मलाइका अरोड़ा (Malaika Arora). जी हां, मलाइका ने इस पार्टी के लिए ऐसी ड्रेस पहनी हुई थी कि लोग उन्हें बुरी तरह से ट्रोल करने लगे।मलाइका इस पार्टी में नियॉन ग्रीन कलर का ब्लेजर और शॉर्ट्स पहने नजर आई थीं, जिसके साथ उन्होंने पर्पल कलर का ब्रालेट पहना हुआ था।

मलाइका (Malaika Arora) के इस लुक में उनकी हील्स भी सुर्ख़ियों में रहीं। उन्होंने ब्राइट पिंक कलर की हील्स को कैरी किया। जिस पर ना चाहते हुए भी लोगों का ध्यान जा रहा था।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *