उत्तराखंड  में  चार दिनों की भारी बारिश और बर्फबारी के बाद आज 25 मई को मौसम साफ होने के संकेत आसमान में नज़र आए .सोनप्रयाग से पैदल रास्ते से यात्रियों को धाम रवाना किया गया। साथ ही हेलीकॉप्टर सेवा भी सुचारू हो गई है।यात्रा में नौ कंपनियां हेली सेवा प्रदान कर रही हैं।

केदारनाथ धाम के लिए सुबह आठ से यात्रियों को भेजा जाना शुरू कर दिया था। सोनप्रयाग से केदारनाथ धाम 7220 और गौरीकुंड से 7800 तीर्थयात्रियों को भेजा गया। प्रशासन यात्रा पड़ावों पर यात्रियों की नियमित निगरानी कर रहा है।

आंचलिक मौसम केंद्र के निदेशक बिक्रम सिंह के हवाले से बताया जा रहा है कि उत्तराखंड के मैदानी इलाकों में बुधवार को मौसम सूखा रहेगा, जिससे तापमान दो डिग्री तक बढ़ सकता है. पहाड़ों में भी माइनस में चले गए तापमान में कुछ राहत मिलने के आसार हैं.

इससे पहले मंगलवार को केदारनाथ में सात घंटे तक हुई बर्फबारी व निचले इलाकों में बारिश के चलते यात्रा रोक दी गई थी। इस दौरान धाम में रुके यात्रियों को निचले इलाकों में भेजा गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *