संजय दत्त  के पापा और बॉलीवुड के दिग्गज एक्टर-फिल्ममेकर सुनील दत्त  का निधन 25 मई 2005 को हुआ था. सोशल मीडिया पर थ्रोबैक तस्वीर कर उन्हें याद करते हुए एक्टर भावुक हो रहे हैं.अपने पिता की याद में बॉलीवुड एक्टर संजय दत्त ने अपने उनकी पुण्यतिथि पर एक भावुक कर देने वाली पोस्ट सोशल मीडिया पर शेयर की है.

सुनील दत्त की पुण्यतिथि पर संजय दत्त ने इंस्टाग्राम पर अपने पापा सुनील दत्त के साथ एक खूबसूरत तस्वीर शेयर की है. बेहद भावुक पोस्ट लिख कर अपने पापा को श्रद्धांजलि दी है.

संजय दत्त ने उन्हें याद करते हुए लिखा कि ‘अच्छे-बुरे हर हालात में आप हमेशा मुझे रास्ता दिखाने और रक्षा करने के लिए थे. आप मेरी ताकत, प्रेरणा और हर जरूरत में सहारा थे…एक बेटे को जो कुछ चाहिए होता है . आप हमेशा मेरे दिल में रहेंगे पापा, आई मिस यू’.

साल 1955 में फिल्म ‘रेलवे स्टेशन’ से सुनील दत्त ने फिल्मी दुनिया में कदम रखा था.संजय दत्त के करियर से लेकर उनकी पर्सनल लाइफ की मुश्किलों में सुनील दत्त ही थे जो उनकी ढाल बन कर खड़े रहे.आखिरी बार फिल्म ‘मुन्नाभाई एमबीबीएस’ में नजर आए थे.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *