बॉलीवुड में कई चेहरे कैंसर का दर्द झेल चुके हैं जिनमें गुजरे जमाने की एक्ट्रेस मुमराज से लेकर मनीषा कोईराला, संजय दत्त, कमाल राशिद खान राकेश रोशन के नाम शामिल हैं।खूबसूरत एक्ट्रेसेस में से एक सोनाली बेंद्रे का नाम भी शामिल है ‘द ब्रोकन न्यूज’ वेब सीरीज के जरिए सोनाली डिजिटल डेब्यू करने जा रही हैं. इस सीरीज में सोनाली एक जर्नलिस्ट की भूमिका में देखी जाएंगी.

एक बातचीत के दौरान उन्होंने बताया कि कैंसर ट्रीटमेंट के दौरान का समय उनके लिए कितना दर्दनाक था. हालांकि उन्होंने उन दर्दनाक अनुभव के बाद अब जीवन के प्रति उनका दृष्टिकोण काफी बदल गया है.

रिपोर्ट के अनुसार सोनाली ने कहा- ‘गोल्डी और मैं जो कहते हैं वह BC और AC है जो कैंसर से पहले और कैंसर के बाद होता है। आप किसी चीज से गुजरते हैं और आप कुछ सबक सीखते हैं। यदि आपने ये नहीं सीखा है तो यह वास्तव में दुखद है।

बता दें कि वर्ष 2018 में सोनाली को हाई ग्रेड का कैंसर डाइग्नोस हुआ था, जिसके बाद पांच महीने तक न्यूयॉर्क में सोनाली का इलाज चला था.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *