बॉलीवुड अभिनेता आमिर खान की कॉमेडी-ड्रामा फिल्म ‘लाल सिंह चड्ढा’ के ट्रेलर का प्रशंसकों को बेसब्री से इंतजार है। आमिर खान की बहुप्रतीक्षित फिल्म लाल सिंह चड्ढा काफी समय से इंटरनेट पर चर्चा का दौर बना रही है.

जो इस साल की सबसे बहुप्रतीक्षित फिल्मों में से एक है। आमिर खान और करीना कपूर की फिल्म लाल ङ्क्षसह चड्ढा का ट्रेलर 29 मई 2022 को रिलीज होगा।यह न सिर्फ आने वाली फिल्म का करिश्मा ही है जिसने नेटिजन्स को बार-बार उत्साहित किया है, बल्कि परफेक्शनिस्ट स्टार के पहले कभी नही किए गए पैंतरे भी है जिसने लोगों को चैंकाया है.

इसमें गाने को बिना किसी विजुअस्ल के जारी करने से लेकर सिंगर्स, लीरिसिस्ट, कंपोजर्स और तकनीशियनों को सुर्खियों में लाने तक, आमिर अपकमिंग रिलीज का प्रचार करने के लिए अनोखी रणनीतियों के साथ आए हैं.

इस फिल्म का ट्रेलर 29 मई को होने वाले फिनाले मैच के दूसरे रणनीतिक समय के दौरान स्टार स्पोर्ट्स पर टेलीविजन पर लाइव स्ट्रीम होगा, जो विज्ञापन और मार्केटिंग की दुनिया में कीर्तिमान स्थापित करेगी। यह इतिहास में पहली बार है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *