अभिनेत्री कियारा आडवाणी इन दिनों अपनी पर्सनल और प्रोफेशनल लाइफ की वजह से खूब सुर्खियां बटोर रही हैं।  कार्तिक और कियारा की फिल्म ‘भूल भुलैया 2’ की स्क्रीनिंग के दौरान एक साथ देखा गया था। इन दिनों उनकी फिल्म ‘भूल भुलैया 2’ और ‘जुग जुग जियो’ को लेकर काफी चर्चा हो रही है।
कियारा से घर बसाने और शादी करने के उनके फैसले के बारे में सवाल किया गया। कियारा ने जवाब देते हुए कहा, “बिना शादी के भी मैं अच्छी तरह से वेल सेटल्ड हो सकती हूं न? मैं अच्छी तरह से सेटल हूं, मैं काम कर रही हूं, कमा रही हूं और बहुत खुश भी हूं।” जानकारी के लिए बता दें कि अभिनेत्री अपनी हिट फिल्म ‘शेरशाह’ के सह-कलाकार सिद्धार्थ मल्होत्रा के साथ कथित तौर पर रिलेशन में हैं।

इसके साथ ही जब इवेंट में एक और रिपोर्टर ने अनिल कपूर से वरुण धवन और कियारा आडवाणी को मैरिज टिप्स देने को लेकर एक सवाल पूछा। सवाल में पुछा गया, “अनिल जी, आप पुराने खिलाड़ी हैं। वरुण ने हाल ही में शादी की है। कियारा भी एक-दो साल में शादी करेंगी। तो आपने कोई टिप्स दी उन्हें?” इस सवाल पर तुरंत वरुण धवन ने अनिल कपूर के हाथ से माइक ले लिया और रिपोर्टर को जवाब देते हुए कहा, “तेरे मां-बाप गए थे रिश्ता लेके?” इसके जवाब में रिपोर्टर ने ‘नहीं’ कहा। तो वरुण धवन ने आगे कहा, “तो फिर कैसे पता तुझे कि शादी करने वाली है?”

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *