बॉलीवुड की जानी मानी अभिनेत्री कियारा आडवाणी ने  अपनी आगामी फिल्म ‘जुगजुग जियो’ का ट्रेलर लॉन्च किया जहां उनसे उनकी शादी को लेकर सवाल किया गया.ट्रेलर लॉन्चिंग इवेंट के दौरान मीडिया से कई साड़ी बातें भी की .

कियारा आडवाणी  का कहना है कि वह बिना शादी के भी अपनी लाइफ में सेटल हो सकती हैं क्योंकि वह अच्छा कमाती हैं और अपनी लाइफ से वह बेहद खुश हैं. अदाकारा ने ये बातें फिल्म ‘जुग जुग जियो’ के ट्रेलर लॉन्चिंग इवेंट के दौरान मीडिया से बातें करते हुए कही.

हालांकि जब उनसे उनके रिलेशनशिप स्टेटस के बारे में पूछा गया तो कियारा ने कहा, ‘जब तक मेरी शादी नहीं हो रही मैं सिंगल हूं।’ आगे कियारा ने कहा क्योंकि वह मैरिड नहीं हैं इसलिए वह सिंगल हैं।

कियारा आडवाणी  जल्द ही एक्टर वरुण धवन  ,अनिल कपूर नीतू कपूर  के संग अपकमिंग फिल्म ‘जुग जुग जियो’  से बॉक्स ऑफिस पर धूम मचाने वाली हैं. फिल्म का ट्रेलर  लॉन्च हुआ.  कियारा के साथ-साथ फिल्म के डायरेक्टर्स और सभी कास्ट शामिल हुए.

उन्होंने कहा कि साथ में काम करने वाले लोगों के साथ ज्यादा मुलाकात होती है और अगर वह किसी ऐक्टर को डेट करतीं या उससे शादी करतीं तो इससे उनके प्रफेशन पर कोई खास फर्क नहीं पड़ेगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *