वरुण धवन और कियारा आडवाणी की फिल्म जुग जुग जियो का इंतजार लंबे समय से किया जा रहा है. आपको बता दें कीट्रेलर रिलीज हो गया है।ट्रेलर में अनिल कपूर और वरुण धवन की जोड़ी शानदार लग रही है।

ट्रेलर की शुरुआत होती है दुल्हन बनी कियारा आडवाणी से. फिर आते हैं हमारे हीरो वरुण धवन. दोनों के रोमांस के बीच एक आवाज उनसे कहती है कि दोनों एक दूसरे को बताएं कि उन्हें क्या चाहिए. अगले सीन में गुस्से में वैठे वरुण और कियारा साथ में कहते हैं – डिवोर्स!कुक्कू (वरुण धवन) और नैना (कियारा आडवाणी) की कगार पर हैं .

ट्रेलर रिलीज हुए अभी कुछ देर का ही समय बीता है। मात्र इतनी देर में जुग-जुग जियो के ट्रेलर को तीन लाख से ज्यादा व्यूज के मिल चुके हैं। इस फैमिली ड्रामा फिल्म का ट्रेलर लोगों को काफी पसंद आ रहा है। बता दें कि कुछ दिन पहले इस फिल्म का मोशन पोस्टर रिलीज किया गया था।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *