बसपा सुप्रीमो मायावती ने ज्ञानवापी मामले को लेकर भाजपा सरकार पर बड़ा हमला बोला है.लखनऊ में एक बयान जारी करते हुए मायावती ने कहा कि देश में निरंतर बढ़ रही गरीबी, बेरोजगारी ओर आसमान छूती महंगाई आदि से जनता का ध्यान बांटने केलिए भाजपा व इनके सहयोगी संगठनों द्वारा चुन चुन कर खासकर धार्मिक स्थलों को निशाना बनाया जा रहा है।

ज्ञानवापी मस्जिद में चल रहे सर्वे और कोर्ट में सुनवाई को लेकर मायावती ने भारतीय जनता पार्टी पर निशाना साधते हुए कहा, “भाजपा के इस षड्यंत्र से सतर्क रहना होगा. धार्मिक भावनाओं को भड़काने से देश का भला नहीं होगा.”

इससे देश में शांति सद्भाव भाईचारा नहीं बल्कि आपसी नफरत और द्वेष की भावना ही पैदा होगी। इसे देश की आम जनता सतर्क रहे। इससे न देश का भला होगा और न ही आम जनता का भला होगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *