अर्जुन कपूर और मलाइका अरोड़ा की जोड़ी जल्द ही शादी के बंधन में बंध सकती है।दोनों के रिलेशनशिप के चर्चे काफी दिनों से सुर्खियों में हैं। अब इन चर्चों पर अपडेट आया है।

मलाइका और अर्जुन को एक-दूसरे को डेट करते हुए चार साल से ज्यादा का समय बीत चुका है। अब ये जोड़ा अपने रिश्ते को नाम देने के लिए तैयार है। खबरों के मुताबिक अर्जुन और मलाइका साल 2022 के अंत तक शादी के बंधन में बंध जाएंगे।

दोनों के रिलेशनशिप में होने की खबरें कई सालों से आ रही हैं यहां तक कि मलाइका इन खबरों को यह कहते हुए नकार चुकी हैं कि वे बस अच्छे दोस्त हैं।

मलाइका और अर्जुन इस साल सर्दियों में नवंबर या दिसंबर तक शादी की योजना बना रहे हैं, क्योंकि दोन इस शादी में सिर्फ उनके परिवार के लोग और करीबी ही उपस्थित होंगे। रणबीर-आलिया और कटरीना-विक्की कौशल की तरह इनकी शादी भी सीक्रेट तरीके से ही मुंबई में होगी।

अभिनेता अरबाज खान से तलाक लेने के बाद मलाइका अरोड़ा दूसरी बाद शादी के बंधन में बंधेंगी।दोनों ने एक-दूसरे के बारे में कभी बात नहीं की लेकिन अपने पर्सनल स्पेस में वे काफी खुश हैं। दोनों एक सीरियस रिलेशनशिप में हैं और मलाइका और अर्जुन अगले साल तक शादी के बारे में सोच रहे हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *