गुजरात के जामनगर में दिन दहाड़े एक बड़ी वारदात को अंजाम दिया गया जहाँ ऑनर किलिंग के नाम पर डबल मर्डर हुआ . पहले इंटर-कास्ट मैरिज से नाराज लड़कीवालों ने लड़के की हत्या कर दी. इसके कुछ देर बाद ही लड़के के परिजनों ने बहू की मां को मार डाला.

जामनगर के हापा योगेश्वर धाम इलाके में रहने वाले 23 साल के सोमराज ने वहीं की रहने वाली रूपलखा के साथ लव मैरिज कर ली थी. लड़का चारण समाज से था, तो लड़की क्षत्रिय समाज से ताल्लुक रखती है

जामनगर एसपी प्रेमसुख डेलु के अनुसार, दोनों घटनाओं का मुख्य आधार प्रेम संबंध है. इस शादी से उनके परिवारजन खुश नहीं थे. दोनों पक्षों के आरोपियों को हिरासत में ले लिया गया और मामले की जांच शुरू कर दी गई है.

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *