बॉलवुड क्वीन कंगना रनौत ने बॉलीवुड के सुपरस्टार सलमान खान के लिए तारीफ के पुल बंध रहे है। इतनी ही नहीं कंगना तो भाईजान की फैन ही हो गई।

धाकड़ कंगना रनौत को दबंग सलमान खान का सपोर्ट मिला है. सलमान खान ने ऐसा कर हर किसी को हैरान कर दिया है. सलमान खान ने सोशल मीडिया पर कंगना की फिल्म धाकड़ के सेकंड ट्रेलर को शेयर किया है.

एक्टर ने कंगना रनौत, अर्जुन रामपाल को भी टैग किया. सलमान खान की पोस्ट का स्क्रीनशॉट शेयर करते हुए कंगना ने इंस्टा स्टोरी पर लिखा- थैंक्यू मेरे दबंग हीरो. सोने का दिल… मैं दोबारा कभी नहीं कहूंगी कि इस इंडस्ट्री में मैं अकेली हूं. पूरे धाकड़ टीम की तरफ से थैंक्यू.

ट्रेलर रिलीज़ के बाद कंगना को न सिर्फ फैंस का बल्कि बॉलीवुड का भी सपोर्ट मिला। फिल्म इंडस्ट्री के सबसे बड़े स्टार सलमान खान ने खुद खुलेआम कंगना को सपोर्ट कर दिया। इसी के साथ सलमान ने कंगना रनौत और फिल्म धाकड़ की पूरी टीम को बधाई दी है.

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *