उत्तर प्रदेश के नोएडा में गुरुवार को दर्दनाक हादसा हो गया।आगरा से नोएडा जाने वाली लाइन में तड़के 5:00 बजे एक भीषण हादसे में पांच लोगों की मौत हो गई।जेवर टोल के नजदीक ओवरलोड डंपर से बोलेरो टकरा गई।

जब इनकी बोलेरो कार जेवर टोल प्लाजा से कुछ दूरी पर थी तो पहले वह डंपर से जाकर टकरा गई, जिससे कार सवार सभी सात लोग घायल हो गए।

इनमें चन्द्र कांत नारायण बुराड़े निवासी महादेव माला पाटस रोड बारामती, पुणे, स्वर्णा चन्द्र कान्त बुराड़े निवासी महादेव माला पाटस रोड बारामती, पुणे, मालन विश्वनाथ कुंभार निवासी महादेव माला पाटस रोड बारामती, पुणे, रंजना भरत पवार निवासी नियर गणपति मन्दिर सरवन गली मराठा नगर बारामती पुणे, नुवंजन मुजावर निवासी-गौंस-202 मुजावर गली हिरेकोड़ी हिरेकुडी बेलगम चिकोड़ी शामिल हैं

घायलों को आनन-फानन कैलाश अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां डॉक्टरों ने 5 लोगों को मृत घोषित कर दिया। गंभीर रूप से घायल 2 लोगों का इलाज किया जा रहा है।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *