सोनाली बेंद्रे बॉलीवुड की मशहूर एक्ट्रेसेस में से एक हैं, जो पर्दे पर अपने काम से सबका दिल जीतती आई हैं। सोनाली बेंद्रे अब  जल्द ही ‘द ब्रोकन न्यूज’ के साथ अपना डिजिटल डेब्यू करने जा रही हैं,ये एक ब्रिटिश श्रृंखला ‘प्रेस’ का भारतीय रूपांतरण है।

अभिनेत्री ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर वीडियो साझा करते हुए लिखा कि मैं अभी भी इस बात की प्रक्रिया में लगी हूं कि यह असल में हो रहा है!! आखिरकार…खबर सामने है। सेट पर वापस आना, क्रिएटिव प्रोसेस में वापस आना, सह अभिनेताओं और निर्देशक से बातचीत करना…किरदार में जान डालना बहुत अच्छा लगता है।
उन्होंने आगे ये भी कहा की :-“मैं @ जी5 के साथ अपना ओटीटी डेब्यू करके बहुत खुश हूं, हमने एक साथ बहुत कुछ किया है और यह परिवार जैसा लगता है। मुझे इस शो का कॉन्सेप्ट शुरू से ही पसंद है और मुझे इस पर बहुत गर्व है कि यह कैसे निकला.. इसे देखने के लिए आप सभी का इंतजार नहीं कर सकती।”
इसमें सोनाली के साथ जयदीप अहलावत, श्रिया पिलगांवकर, इंद्रनील सेनगुप्ता, तारुक रैना, आकाश खुराना, किरण कुमार समेत कई सितारे नजर आएंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *