केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी ने लखनऊ में मुख्‍यमंत्री योगी आदित्‍यनाथ से मुलाकात की थी । ईरानी यूपी में दो दिवसीय अमेठी दौरे पर आई हुई हैं।आज मंगलवार को उन्होंने  एचएएल कोरवा स्थित गेस्ट हाऊस पर कार्यकार्ताओं सहित लोगों से मुलाकात की।

इससे पहले उन्‍होंने सीएम आवास जाकर मुख्‍यमंत्री से शिष्‍टाचार भेंट की।केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी गौरीगंज के मनीपुर गांव में स्थित प्रकाश सरस्वती शिशु मंदिर में जाकर बच्चों को पढ़ाया। करीब 15 मिनट बच्चों को पढ़ाने के बाद स्मृति ईरानी जयपुरिया स्कूल के उद्दघाटन कार्यक्रम में पहुंचीं।

इस दौरान अमेठी सांसद स्मृति ईरानी और निजी सचिव विजय गुप्ता सहित कई कार्यकर्ता भी रहे मौजूद रहे।मुलाकात के बाद वह अमेठी के लिए निकल गईं। अमेठी में वह विभिन्न कार्यक्रमों में शिरकत करने के साथ ही विकास कार्यों पर भी चर्चा करेंगी।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *