उत्तर प्रदेश : मथुरा के थाना नौहझील क्षेत्र में सुबह सुबह बड़ा हादसा हुआ जहा,  यमुना  एक्सप्रेसवे पर हरदोई से नोएडा जाते समय वैगनआर कार अज्ञात वाहन से टकरा गई।

मृतकों में बुजुर्ग दंपति, उनके दो बेटे, दोनों की पत्नियां और 6 साल का पोता है। बुजुर्ग दंपति का एक बेटा और 3 साल का एक पोता गंभीर घायल है। उनको अस्पताल में भर्ती कराया गया है। कार में परिवार के 9 लोग सवार थे। हादसे में मृत राजेश और नंदनी की सप्ताहभर पहले 29 अप्रैल को शादी हुई थी।

ये सभी हरदोई के संडीला इलाके के रहने वाले थे। अभी नोएडा के सदकपुर इलाके में रह रहे थे। बताया जा रहा है कि ये सभी शादी में शामिल होने के लिए हरदोई आए थे बताते हैं कि इनमें बालक कृष और एक व्यक्ति जीवित हैं। जिन्हें उपचार के लिए अस्पताल भेज दिया है।

पुलिस टीम ने रेस्क्यू कर सभी कार सवारों को काफी मशक्कत के बाद निकाल दोनों घायलों को अस्पताल भिजवाया। वहीं सात शवों को पोस्टमार्टम के लिए भिजवाते हुए परिजनों को सूचना दी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *