मशहूर संगीतकार एआर रहमान की बेटी खतीजा ने शादी कर ली है। एआर रहमान ने अपने इंस्टाग्राम पर बेटी खतीजा और रियासदीन रियान की तसवीर पोस्ट की है.

उनकी बड़ी बेटी खतीजा रहमान, रियासदीन रियान के साथ शादी के बंधन में बंध गई. रहमान ने दोनों की तसवीरें शेयर कर उन्हें आशीर्वाद दिया.इस पोस्ट पर फैंस  के साथ-साथ सेलेब्स भी शादीशुदा जोड़े को कमेंट और लाइक्स के जरिए शुभकामनाएं दे रहे हैं। फेमस सिंगर श्रेया घोषाल ने कमेंट किया, ‘हार्दिक बधाई खतीजा और रियासदीन रियान। भगवान इस खूबसूरत जोड़ी को आशीर्वाद दें।’

एआर रहमान ने अपने इंस्टाग्राम पर बेटी खतीजा और रियासदीन रियान की तसवीर पोस्ट की है. इस पोस्ट के जरिए उन्होंने फैंस को उनकी शादी के बारे में बताया.

तसवीर में खतीजा और रियासदीन साथ में बैठे दिख रहे है और उनके पीछे रहमान, उनकी पत्नी और दोनों बच्चे खड़े है. दुल्हन बनी खतीजा प्रिंटेड ऑफ-व्हाइट आउटफिट में काफी खूबसूरत लग रही है.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *