बॉलीवुड सेलेब्स अक्सर अपनी प्रोफेशनल लाइफ से ज्यादा पर्सनल लाइफ को लेकर सुर्ख़ियों में रहते हैं। बॉलीवुड एक्टर अर्जुन कपूरको हर परिस्थिति से अच्छे से निपटना आता है।

अर्जुन कपूर और मलाइका अरोड़ा के फैंस उनकी शादी का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। इस बीच मलाइका अरोड़ा ने अर्जुन कपूर के साथ शादी करने को लेकर अपनी चुप्पी तोड़ी है।

एक्ट्रेस मलाइका अरोड़ा ने एक इंटरव्यू  में कहा कि, ‘वो दोनों अपने रिश्ते को भविष्य के तौर पर देखते हैं। मलाइका अरोड़ा अपने लिए अर्जुन कपूर को सबसे परफेक्ट इंसान मानती है और वो अक्सर अपने रिश्ते को एक नाम देना चाहते हैं।’

उन्होंने आगे ये भी कहा की हम इसके बारे में हंसते और मजाक करते हैं, लेकिन हम इसको लेकर बहुत गंभीर भी हैं।

मलाइका अरोड़ा ने कहा कि, ‘सबसे जरूरी बात ये है कि, अगर हम जानते हैं कि हमारा एक साथ खुश है और भविष्य में खुश रहेंगे तो फिर आप सभी चीजों को समझ रहे हैं।’

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *