प्रियंका चोपड़ा और निक जोनस मनोरंजन जगत के पावर कपल हैं।दोनों एक दूसरे से बेहद प्यार करते हैं  प्रियंका चोपड़ा सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव हैं और वह यहां पर अपनी नई-नई तस्वीरें शेयर करती रहती हैं, जिस पर निक जोनस भी खूबसूरत कमेंट करते हैं।

प्रियंका चोपड़ा ने इन तस्वीरों के साथ बताया कि उनका दिन काफी अच्छा रहा है। उन्होंने लिखा, ‘यह एक अच्छा दिन था।’ प्रियंका चोपड़ा की इन तस्वीरों को चंद घंटे में चार लाख 20 हजार से भी ज्यादा लोगों ने लाइक किया है।

प्रियंका की इन तस्वीरों पर उनके पति निक जोनस ने प्यारा सा कमेंट किया है। उन्होंने लिखा, ‘तुम इतनी हॉट क्यों हो?’ इसके अलावा, फैंस भी प्रियंका के लुक की तारीफ कर रहे हैं।

प्रियंका चोपड़ा ने ये सभी तस्वीरें इंस्टाग्राम पर शेयर की हैं, जिसमें वह गोल्फ कोर्स में मस्ती करती दिख रही हैं। पहली तस्वीर में प्रियंका अपने दोनों हाथों से बाल ठीक करती दिख रही हैं।

 

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *