पंजाब के पटियाला में हुई  पर आईजी मुखबिंदर सिंह चीना ने प्रेस कॉन्फ्रेंस की. उन्होंने कहा कि हिंसा की घटना का मुख्य आरोपी बरजिंदर परवाना को गिरफ्तार कर लिया गया है और उसे कोर्ट में पेश किया जाएगा.

बरजिंदर को पुलिस ने मोहाली से गिरफ्तार किया है. तो वहीं अभी तक 6 आरोपियों को गिरफ्तार किया है. उन्होंने बताया कि मुख्यमंत्री भगवंत मान ने देश विरोधी तत्वों पर सख्त कार्रवाई करने के आदेश दिए हैं.

उन्होंने पत्रकारों से बात करते हुए कहा कि बरजिंदर परवाना को पुलिस कोर्ट में पेश करेगी और उसकी पुलिस हिरासत में रखने की मांग करेगी. उन्होंने बताया कि पुलिस ने शंकर भारद्वाज को भी गिरफ्तार किया है. शंकर भारद्वाज हरीश सिंघल का जानकार है.

उन्होंने बताया कि वीडियो के आधार पर कार्रवाई की जा रही है. उन्होंने कहा कि जो वीडियो देखा है उसमें कई लोग शामिल थे. सोशल मीडिया पर कोई भी आपत्तिजनक वीडियो या कमेंट करेगा तो उसके खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी.

 

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *