बॉलीवुड एक्ट्रेस कृति सेनन  आखिरी बार हालिया रिलीज बॉलीवुड फिल्म ‘बच्चन पांडे’  में अक्षय कुमार के अपोजिट नजर आई थीं। वहीं, एक्ट्रेस अपने फैंस के साथ इंटरैक्ट करते हुए सोशल मीडिया अकाउंट पर कई पोस्ट भी शेयर करती हुई नजर आती हैं।

 इन सबके बीच कृति का लेटेस्ट स्पॉटेड वीडियो  अब इंटरनेट पर ताबड़तोड़ वायरल हो रहा है, जिसमें वो थाई हाई स्लिट गाउन पहने रेड कार्पेट पर जलवा बिखेरती नजर आ रही हैं।

कृति सेनन के वायरल वीडियो को मशहूर पैपराजी विरल भयानी ने अपने ऑफिशियल इंस्टाग्राम अकाउंट पर शेयर किया है। ये क्लिप ‘जीक्यू अवॉर्ड्स 2022’  का है।

कृति, पिंक कलर का हाल्टर नेक थाई हाई स्लिट लॉन्ग गाउन पहनकर शिरकत करती देखी जा रही हैं। इसके बाद एक्ट्रेस रेड कार्पेट पर भी एक से बढ़कर एक पोज देती नजर आती हैं।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *