यूपी के कैराना में पति-पत्नी के बीच हुए विवाद के चलते युवक के ससुरालियों ने अपने दामाद पर चाकू से हमला कर दिया और उसकी मां पर तेजाब डाल दिया, जिसमें वो गंभीर रूप से झुलस गई. महिला की हालत को देखते हुए उसे हायर सेंटर रेफर कर दिया गया है. पुलिस ने इस मामले में पीड़ित पति की तहरीर पर सास समेत चार लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है.

ये मामला जनपद शामली के कैराना के नाहिद हसन कॉलोनी का है. जहां गांव पावटी कला के रहने वाले मोहसिन का निकाह बागपत की युवती के साथ हुआ था. करीब 5 महीने पहले दोनों पति-पत्नी के बीच विवाद हो गया, जिसके बाद मोहसिन की पत्नी अपने मायके चली गई. इसके बाद दोनों के बीच अदालत का मुकदमा शुरू हो गया. इस बीच मोहसिन अपनी मां सबीना के साथ किसी काम से कैराना आया हुआ था.

इस घटना के सूचना पुलिस को मिलने के बाद पुलिस मौके पर पहुंची और पूरा मामले की छानबीन में जुट गई है. कोतवाली प्रभारी अनिल कपरवान ने बताया कि मोहसिन की तहरीर पर उसकी सास फरजाना, साले जाबिर, नौशाद और बागपत के ही रहने वाले एक अज्ञात शख्स के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया गया है. पुलिस इस मामले की गहनता से जांच कर रही है.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *