90 के दशक की सुपरहिट एक्ट्रेस करिश्मा कपूर उन अभिनेत्रियों की लिस्ट में शामिल हैं जो सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती हैं। करिश्मा अक्सर अपनी तस्वीरें व वीडियोज भी सोशल मीडिया पर शेयर करती हैं ।

उनसे एक सवाल पूछा गया था कि क्या वह कभी दोबारा शादी करने पर विचार करेंगी, तो एक्ट्रेस के पास इसका भी जवाब था।फैन के फिर से शादी करने के सवाल पर करिश्मा ने एक कन्फ्यूज और परेशान दिखने वाले व्यक्ति का एक जीआईएफ साझा किया और लिखा, ‘डिपेंड्स’ (Depends)!’

वहीं करिश्मा कपूर के इस जवाब के बाद यह उम्मीद की जा सकती है कि अगर भविष्य में वो शादी के बंधन में बंध सकती हैं।करिश्मा ने साल 2003 में बिजनेसमैन संजय कपूर से शादी की थी। साल 2005 में दोनों की बेटी समायरा का जन्म हुआ और साल 2010 में दोनों एक बेटे कियान के पेरेंट्स बने, लेकिन यह शादी लंबी नहीं चल सकी और साल 2014 में आपसी सहमति से दोनों ने तलाक फाइल कर दिया जिसके बाद साल 2016 में दोनों का तलाक हो गया।

मालूम हो कि समायरा हाल ही में 17 साल की और कियान 12 साल के हुए हैं। करिश्मा से तलाक के बाद संजय कपूर एक बार शादी कर चुके हैं। बता दें जहां संजय से करिश्मा की पहली शादी थी तो वहीं संजय की दूसरी शादी थी। तलाक के बाद करिश्मा कपूर का नाम दिल्ली बेस्ड बिजनेसमैन संदीप तोषनीवाल के साथ जुड़ चुका है और दोनों कई बार साथ नजर भी आए।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *