टीवी की तमाम ऐसी एक्ट्रेसेस को देखा होगा जो सीरियल्स में संस्कारी बहुएं बनकर घर घर का नाम बन गई थीं। लेकिन बाद में इन्होंने धीरे धीरे अपना ग्लैमर अतवार दिखाया तो कुछ लोगों को इनका ये रूप रास नहीं आया।

रुबिना दिलैक, काम्या पंजाबी, डोनल बिष्ट और मौनी रॉय जैसी एक्ट्रेसेस ने सोशल मीडिया पर बिकिनी पहनकर फोटोज पोस्ट की थीं और इसे देखकर लोगों ने उन्हें ट्रोल कर दिया।

रुबिना दिलैक का बिकिनी लव तो हर कोई जानता है। उनका सोशल मीडिया अकाउंट मोनोकिनी और बिकिनी वाली फोटोज से अकसर भरा रहता है।

2022 में मौनी ने येलो बिकिनी में फोटोज पोस्ट की थी। उन्होंने ये फोटोज शादी से पहले डाली थीं, इसलिए वो ट्रोल हो गईं कि क्या ये भी शादी की ही कोई परंपरा है।

टीना दत्ता ने सोशल मीडिया पर पिछले साल अपनी बिकिनी में फोटोज पोस्ट की थीं। ये बात लोगों को हजम नहीं हो रही थी कि उतरन की इच्छा ऐसे कैसे कर सकती है।

डोनल बिष्ट को भी पिछले साल उनकी बिकिनी फोटोज के लिए ट्रोल किया गया था।  उन्होंने ट्रोल्स को जवाब देते हुए कहा था कि कपड़ों के किसी महिला का कैरेक्टर जज नहीं किया जा सकता।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *