बॉलीवुड एक्ट्रेस कंगना रनोट अपने बेबाकी और बिंदास अंदाज़ के लिए जानी जाती हैं। और इन दिनों कंगना अपने ओटीटी रिएलिटी शो ‘लॉक अप’ को लेकर काफी सुर्खियों में हैं। इस शो में आए दिन कैदियों के बीच कोई न कोई विवाद देखने को मिलाता है।

वहीं कंगना से जुड़े भी कई वीडियो लगातार सोशल मीडिया पर सुर्खियों में बनें रहते हैं।  कंगना की लेटेस्ट तस्वीरों ने इंटरनेट पर बवाल मचा दिया है। तस्वीर से कहीं ज्यादा इसका कैप्शन चर्चा में है। तो क्या हैं वो तस्वीर और कैप्शन जानते है इस रिपोर्ट में।

इन तस्वीरों के साथ ही कंगना ने अपनी डेब्यू फिल्म ‘गैंगस्टर’ को अपने बॉलीवुड सफर से जोड़कर कैप्शन लिखा है। कंगना के करियर की पहली फिल्म ‘गैंगस्टर’ 16 साल पहले 28 अप्रैल, 2006 को रिलीज हुई थी। अपनी हॉट तस्वीरों को पोस्ट करते हुए कंगना ने कैप्शन में लिखा, ’16 साल पहले इसी दिन 28 अप्रैल 2006 को गैंगस्टर रिलीज हुई थी और मैंने बतौर एक्ट्रेस के रूप में अपना सफर शुरू किया था।’

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *