अनुष्का शर्मा  और विराट कोहली बॉलीवुड के सबसे चहेते कपल में से एक माने जाते हैं। अनुष्का सोशल मीडिया पर अक्सर अपने और क्रिकेटर हस्बैंड विराट की तस्वीरें शेयर करती रहती हैं।

रॉयल चैलेंजर्स बैंगलुरू के क्रिकेटर ग्लेन मैक्सवेल की वेडिंग पार्टी की तस्वीरें अनुष्का ने सोशल मीडिया पर शेयर की हैं। इन तस्वीरों को देख फैंस जमकर इस खूबसूरत जोड़ी की तारीफ कर रहे हैं।

विराट कोहली और अनुष्का शर्मा की इन तस्वीरों को जिसने भी देखा वो इनका फैन हो गया. फोटोज में अनुष्का शर्मा पिंक कलर के बेहद खूबसूरत सूट में नजर आ रही हैं। ये पिंक सूट अनुष्का पर काफी जंच रहा है। पिंक कलर उनकी खूबसूरती को और निखार रहा है। इस लुक को अनुष्का शर्मा ने हैवी गोल्डन ईयररिंग्स, मिनिमल मेकअप, साइड पार्टेड ओपन हेयर्स, पिंक ब्लशर के साथ कंप्लीट किया है।

बता दें कि ग्लेन ने आरसीबी बायो बबल में अपनी वेडिंग पार्टी दी थी। अनुष्का शर्मा और विराट कोहली की इन खूबसूरत तस्वीरों को देखकर फैंस जमकर कमेंट करते हुए तारीफ कर रहे हैं। इनकी सादगी कई फैंस को पसंद आ रही है तो कई इन्हें क्यूट और खूबसूरत जोड़ी बता रहे हैं।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *