रूस और यूक्रेन के बीच युद्ध 63वें दिन भी जारी है। यूक्रेन को कई बार आत्मसमर्पण करने की समय सीमा देने के बाद रूसी सैनिक मारियुपोल में लगातार बमबारी कर रहे हैं।
 संयुक्त राष्ट्र प्रमुख एंटोनियो गुटेरेस ने रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन के साथ एक महत्वपूर्ण बैठक की। बैठक में कई मुद्दों पर चर्चा हुई। वहीं इसके बाद गुटेरेस  यूक्रेन के राष्ट्रपति व्लादिमिर जेलेंस्की के साथ बातचीत करने के लिए कीव जाएंगे।

रूस ने रोकी पोलैंड और बुल्गारिया को प्राकृतिक गैस की सप्लाई रूस ने पोलैंड और बुल्गारिया को बुधवार से अपनी प्राकृतिक गैस की आपूर्ति बंद कर दी है। रूस ने यह कदम दोनों देशों द्वारा प्राकृतिक गैस के लिए रूबल में भुगतान करने से इनकार करने के बाद उठाया है।

गुटेरेस ने संवाददाताओं से कहा कि उन्होंने युद्ध संकट पर स्पष्ट चर्चा की है और यह स्पष्ट है कि यूक्रेन में जो हो रहा है, उस पर दो अलग-अलग दृष्टिकोण हैं। महासचिव ने एक मानवीय संपर्क समूह की स्थापना का प्रस्ताव दिया जिसमें रूस, यूक्रेन और संयुक्त राष्ट्र शामिल हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *